डीडवाना जिले के खरेश गांव में जलदाय विभाग (नहरी परियोजना) ने अवैध जल कनेक्शन का दिया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देशों पर की गई। सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में नहरी परियोजना की टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान विभाग की 3 इंच की पाइपलाइन से 1.5 इंच का एक अवैध कनेक्शन पाया गया। यह अवैध कनेक्शन खरेश निवासी तख्ता राम पुत्र लक्ष्मण राम के फार्म हाउस पर सीधे एक होद (टैंक) में जोड़ा गया था। टीम ने तत्काल इस अवैध कनेक्शन को हटा दिया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परियोजना अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


