अर्जुन मुंडा ने किया बाबा बैद्यनाथ के दर्शन:कहा- झारखंड में बजट सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष का होगा चयन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राज पलिवार के आवास पर भोजन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। अर्जुन मुंडा ने कहा- राज्य सरकार से उम्मीद है कि वह प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेगी। बजट के माध्यम से यह स्पष्ट होगा कि राज्य में संसाधनों का कितना सदुपयोग या दुरुपयोग हो रहा है। प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा रघुवर दास की भूमिका पर टिप्पणी करने से बचते हुए मुंडा ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ता समान हैं और सभी का अपना दायित्व है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि पहले सदस्यता अभियान पूरा होगा, उसके बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *