बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने चार माह से फरार वांटेड हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत कर कर सामाजिक वैमनस्य फैलाने के लिए पोस्ट कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2025 को हनीफ खान ने पुलिस थाना गिड़ा पर एक लिखित रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि आरोपी केसाराम उर्फ किशन मांजु उर्फ केडी पुत्र गेनाराम निवासी जगराम की ढाणी गिड़ा बालोतरा सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय को टारगेट कर आपत्तिजनक अनर्गल एवं भड़काऊ पोस्ट एवं टिप्पणियां कर रहा है। इससे समस्त समाज वर्गों में भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली है। आरोपी की पोस्टों एवं टिप्पणियों से संपूर्ण समाज की भावनाएं आहत हुई है। पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था एसपी रमेश ने बताया- टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसको पकड़ने के लिए बालोतरा, जोधपुर, सीकर, बाड़मेर, अहमदाबाद, आबूरोड तथा गुजरात राज्य के अलग-अलग संभावित स्थानों पर तकनीकी मदद और सूचना के आधार पर प्रयास किया। लेकिन हिस्ट्रीशीटर केसाराम उर्फ केडी लगातार ठिकाने बदलता रहा। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी केसाराम जो एक आला दर्जे का बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है। जालोर से पकड़ा आरोपी को पुलिस टीम ने लगातार प्रयास के दौरान जालोर में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम जालोर से डिटेन किया गया। पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया। 1 सितंबर 25 को उसने अपने मोबाइल फोन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समुदाय विशेष खिलाफ आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट ओर टिप्पणी की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ 7 मामले दर्ज है।


