फॉर्च्यूनर से स्मैक तस्करी करते महिला-पुरुष गिरफ्तार:पुलिस नाकाबंदी देख गाड़ी भगाने लगे तो पीछाकर दबोचा, 72.47 ग्राम स्मैक और 9.75 लाख नकद जब्त

कोटा में 72.47 ग्राम स्मैक, 9 लाख 75 हजार रुपए सहित एक फॉर्च्यूनर कार जब्त कर एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। नाकाबंदी में आरोपी पुलिस को देख भागने लगे तो पीछाकर दबोच लिया। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन गरुड़ व्यूह के तहत उद्योग नगर थाना पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। तस्कर पिछले डेढ़ से 2 सालों से तस्करी कर रहे हैं। वे चुनिंदा लोगों को ही मादक पदार्थ देते थे, जिसके चलते वे अभी तक पकड़ में नहीं आए। नाकाबंदी देख गाड़ी रोकी, पुलिस ने पीछाकर पकड़ा
उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया- शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए 5 जनवरी को दाईं मुख्य नहर फोरलेन के स्लीप लेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार RJ20 UD 5786 पुलिस नाकाबंदी देखकर अचानक मुड़ने लगी। इससे पुलिस को संदेह हुआ। पीछा कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार सवार रामस्वरूप उर्फ राजू उर्फ बाबा और राधा बाई से 72.47 ग्राम स्मैक, 9.75 लाख रुपए, चाकू सहित फॉर्च्यूनर कार जब्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना उद्योग नगर में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तस्कर पिछले 2 वर्ष से तस्करी कर रहे, चुनिंदा लोगों को ही देते थे
उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया- तस्कर पिछले डेढ़ से 2 सालों से तस्करी कर रहे हैं। वे चुनिंदा लोगों को ही मादक पदार्थ देते थे, जिसके चलते वह अभी तक पकड़ में नहीं आया। इसमें बेचने वाले लोगों को भी उसने घर का एड्रेस नहीं बताया था। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी से तस्करों की अर्जित संपत्तियों की पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *