बूंदी में महिला संरक्षण, बाल विवाह पर हुई चर्चा:साथिनों के लिए हुई कार्यशाला, अभियान की दी जानकारी

बूंदी में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से साथिनों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, जेंडर बजटिंग, जेंडर मॉड्यूल और महिलाओं के संरक्षण पर केंद्रित था। कार्यशाला स्काउट एवं गाइड सभागार में हुई। बूंदी पर्यवेक्षक प्रमिला ने कार्यशाला की शुरुआत करते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने साथिनों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बाल विवाह से संबंधित जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह से संबंधित कानूनों और अधिकारों पर चर्चा की तथा रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किए।
जेंडर स्पेशलिस्ट विनिता अग्रवाल ने साथिनों को जेंडर मॉड्यूल, उनके कर्तव्यों और कार्यों के बारे में समझाया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, बूंदी की केंद्र प्रबंधक पूर्णिमा गौतम ने बाल विवाह रोकथाम, सामूहिक विवाह और अनुदान योजना पर प्रकाश डाला। केंद्र की विधिक परामर्शदाता प्रिया मिश्रण ने महिलाओं के अधिकारों, कानूनों और पोश एक्ट (POSH Act) की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में सूचना सहायक राशि श्रृंगी, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से परामर्शदाता सलोनी शर्मा, अक्षिता चारण, आनंद कुमार वर्मा, युगेश कुमार, नवल, चंद्रशेखर और अंकिता सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *