बालाघाट के मिरेगांव में पूर्व सरपंच के घर लूट:डंडे लेकर घुसे नकाबपोश बदमाश; नकदी-सोने का हार छीना, गला दबाने का प्रयास किया

बालाघाट जिले में लालबर्रा के ग्राम मिरेगांव में देर रात पूर्व सरपंच छोटेलाल गौतम के घर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में घुसकर मारपीट करते हुए नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। देर रात घर में घुसे बदमाश घटना सोमवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पूर्व सरपंच छोटेलाल गौतम के अनुसार, तीन अज्ञात बदमाश चेहरे ढके हुए और हाथों में डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उनसे पैसों की मांग की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पत्नी का हार और नकदी छीनी इस दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का हार छीन लिया। इसके साथ ही पूर्व सरपंच की जेब से ₹1000 नकद और एक मोबाइल फोन भी ले गए। वारदात के बाद तीनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया- पूर्व सरपंच की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *