नेपानगर में 36 महिलाएं लाडली बहना योजना से वंचित:बोलीं- पहले नियमित मिलती थी किश्तें, अब अचानक बंद; कलेक्टर से शिकायत

बुरहानपुर जिले के नेपानगर नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ 24 वार्डों की 36 महिलाओं को नहीं मिल रहा है। पहले उन्हें योजना का लाभ मिलता था, लेकिन बाद में अचानक किश्तें आना बंद हो गईं। इस संबंध में मंगलवार को महिलाओं ने अपने वार्ड के पार्षदों के साथ जन सुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की। नेपानगर के वार्ड नंबर 2 की पार्षद अनीषा राजेश पटेल ने बताया कि नगर की पात्र महिलाओं का लाभ बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है। योजना के दूसरे चरण में नेपानगर नगरीय क्षेत्र से कुल 4698 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4241 महिलाएं पात्र पाई गई थीं। पार्षद पटेल के अनुसार, इन महिलाओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 29 महिलाओं के नाम समग्र आईडी से हटा दिए गए हैं, जबकि पांच से छह महिलाएं ऐसी हैं जिनके नाम बिना किसी आवेदन के काट दिए गए। इन समस्याओं को लेकर पहले भी एसडीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कइयों को आठ महीनों से लाभ नहीं
पार्षद सपना पटेल ने बताया कि जन सुनवाई में ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें पिछले आठ माह से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि पहले उन्हें नियमित रूप से किश्तें मिलती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि पांच महिलाओं के पोर्टल पर ‘परित्याग’ (त्याग दिया गया) दर्शाया जा रहा है, जबकि उन्होंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया है। अन्य महिलाएं बैंक के चक्कर लगाकर परेशान हो रही हैं। इस दौरान कुसुम पटेल, गीता बाई, सविता बाई, मनोरमा पांडे सहित कई अन्य प्रभावित महिलाएं जन सुनवाई में मौजूद रहीं। यह शिकायत भी आईं
जन सुनवाई में वार्ड नंबर 44 के रहवासी भी पहुंचे। उन्होंने कहा करीब दह माह पहले नगर निगम की ओर से मोहल्ले के पीछे से बहने वाले नाले के आसपास का निर्माण यह कहकर तोड़ा गया था कि नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रहवासियों के शौचालय और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक नाले का निर्माण नहीं हुआ। पहले भी जन सुनवाई में शिकायत कर चुके है। रहवासी श्याम मोरे, कैलाश गढ़वाल ने कहा जल्द समस्या का निराकरण कराया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *