रेवाड़ी में घर में मिला युवक का शव:खाटू श्याम गया था परिवार, मृतक के शरीर पर मिले जलने के निशान- सामान भी मिला जला

रेवाड़ी जिले के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में 37 वर्षीय विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया हुआ था। मंगलवार दोपहर लौटने पर उन्हें घर का सामान जला हुआ मिला और विजय के शरीर पर भी जलने के निशान थे। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय विजय घर में अकेले थे। परिवार, जिसमें उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं, जो मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खाटू श्याम से लौटा। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर का सामान जला हुआ है और विजय के हाथ-पैर और शरीर पर जलने के निशान थे। शराब का आदी था मृतक परिजनों के तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही शहर थाना की भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आईओ ने बताया कि मृतक विजय शराब पीने का आदी था और घटना वाली रात वह घर पर अकेला था।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *