नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन

राजधानी जयपुर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सड़कों, गलियों, पार्कों और नालियों के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा शहर धीरे-धीरे डंपिंग यार्ड में तब्दील होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायतें दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से कई इलाकों में बदबू फैल रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है, वहीं आसपास रहने वाले लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए हालात और भी चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 74 निवासी सुधीर ने बताया कि इलाके में कार खड़ी करने की जगहों पर भी लोग कचरा डालकर चले जाते हैं। कचरे के कारण नालियां गंदे पानी से भर जाती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड 37 टिकोना पार्क क्षेत्र से सुदीप ने बताया कि इलाके के पार्क में लंबे समय से कचरा जमा है। नियमित सफाई नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कचरे के ढेर में कई बार आग लग चुकी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना रहता है। वार्ड 27 सुभाष चौक से मुकेश ने कहा कि इलाके में कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। सफाईकर्मी कचरा उठाने नहीं आते, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। वार्ड 95 सांगानेर थाना क्षेत्र से अवतार ने शिकायत की है कि थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के चारों ओर कई दिनों से कचरा जमा है। धार्मिक स्थल के आसपास गंदगी होने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों को नियमित रूप से चलाया जाए। पार्कों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 2.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में सीवर के बदबूदार पानी से लोग परेशान:बीमारियों का खतरा बढ़ रहा; जनता बोली- लंबे समय से समाधान का इंतजार 4.जयपुर में बंदरों और आवारा पशुओं से लोग परेशान:विद्याधर नगर में सीवर लाइन टूटी, वार्डों से लगातार आ रही शिकायतें, समाधान का इंतजार 5.जयपुर में सड़कों पर कीचड़, लोग परेशान:कई वार्डों में सीवर लाइन चोक, जगतपुरा, प्रताप नगर, झोटवाड़ा में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात 6.जयपुर में सीवर लाइन का पानी घरों के आगे भरा:लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हुआ, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान 7.जयपुर में स्कूल के पास कचरे के ढेर:बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस 8.जयपुर में इटरनल हॉस्पिटल के पास सड़क टूटी:कचरा और बंद रोड लाइटें, कई वार्डों में हालात बदतर, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई 9.जयपुर में टूटी सड़कें और सीवर बने परेशानी:अंधेरी गलियां और गंदा पानी बना जनता के लिए मुसीबत; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10. जयपुर में सरकारी स्कूल के बाहर कचरे का ढेर:बदबू और संक्रमण का बढ़ा खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *