कोटड़ी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 1 किलो गांजा जब्त, राति तलाई तिराहा से पकड़ा

प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटड़ी थाना क्षेत्र से 1 किलो 133 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कोटड़ी थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम ने इसे अंजाम दिया। 5 जनवरी 2026 को थानाधिकारी रोहित कुमार अपनी टीम के साथ शाम की गश्त पर थे। राति तलाई तिराहा पहुंचने पर उन्होंने नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान भचुंडला की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रोका गया, जिसके हाथ में एक थैला था। थैले की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से 1 किलो 133 ग्राम गांजा पाया गया। बिना अनुज्ञा पत्र के गांजे का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान पन्नालाल पुत्र तुलसीराम बलाई (58) निवासी मीरावता, थाना कोटड़ी के रूप में हुई है। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। कोटड़ी थाने में आरोपी पन्नालाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 02/2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *