खटीक समाज के प्रदेशाध्यक्ष का कुचेरा में स्वागत:रामदेवरा यात्रा के दौरान कांतिलाल चंदेल का समाज बंधुओं ने किया अभिनंदन

कुचेरा में अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल चंदेल का रामदेवरा यात्रा के दौरान भव्य स्वागत किया गया। समाज के नवनिर्वाचित युवा प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान रामस्वरूप सामरिया के नेतृत्व में समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बंशीलाल सामरिया, धर्माराम सामरिया, दिलीप कुमार, किशनलाल नागौरा, ओम प्रकाश नागोरा, रमेश तोसावड़ा, बजरंगलाल, पारस, दिलीप नागौरा, रतनलाल, धीरज, मुकेश डीडवानिया सहित कई प्रमुख समाज बंधु उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष चंदेल रामदेवरा में देवदर्शन के लिए जा रहे थे और इस दौरान उन्होंने मार्ग में स्थित प्रसिद्ध बुटाटीधाम मंदिर के भी दर्शन किए। यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना। युवा समाज बंधुओं की भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें पंकज, अभिषेक, विकेश ज्योति, प्रकाश, यशपाल और जतिन प्रमुख रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *