नर्मदापुरम के विकास को लेकर विधायक-सांसद की सीएम से मुलाकात:नर्मदा जयंती के लिए आमंत्रण दिया, स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग रखी

नर्मदापुरम के विकास कार्यों, फोरलेन सड़क निर्माण और नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर जिले के तीन विधायक और लोकसभा सांसद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने वल्लभ भवन पहुंचे। यह मुलाकात अलग-अलग समय पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के माध्यम से हुई, जिसमें क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। फोरलेन सड़क और अधूरे विकास कार्यों पर चर्चा दोपहर 2.30 बजे सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत और पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नर्मदापुरम–पिपरिया–बनखेड़ी–गाडरवाड़ा स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग रखी। इसके साथ ही क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। इको सेंसेटिव जोन मास्टर प्लान पर भी हुई बातचीत विधायकों ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से लगे गांवों के लिए प्रस्तावित इको सेंसेटिव जोन के मास्टर प्लान को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस विषय पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। 15 जनवरी के सरकारी कार्यक्रम का दिया निमंत्रण विधायक विजयपाल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को माखननगर में आयोजित होने वाले बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी की जाएगी। नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण कुछ देर बाद नर्मदा जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को नर्मदापुरम में आयोजित नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में ये रहे मौजूद इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मनोहर बढ़ानी, नर्मदा जयंती महोत्सव समिति के सदस्य अनुराग तिवारी, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और नर्मदा महाआरती के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे उपस्थित रहे। एक ही दिन में कई मुलाकातों के निकाले जा रहे मायने एक ही दिन में अलग-अलग समूहों में विधायकों और सांसद की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे जिले के विकास कार्यों को गति देने और बड़े आयोजनों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *