कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की:योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाने के निर्देश, फलोदी एसडीजी रिपोर्ट का विमोचन किया

फलोदी में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों का प्रभावी निष्पादन करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले की सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्टेट्स रिपोर्ट 2025 का विमोचन किया। उन्होंने आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीजी के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी और वर्तमान स्थिति के विश्लेषण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक मोहन लाल ने सतत विकास लक्ष्यों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन लक्ष्यों की सफलता में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि ये समाज के समग्र और संतुलित विकास से जुड़े हैं। बैठक में विद्यालयों में विद्युत व पेयजल कनेक्शन, अटल प्रगति पथ, सड़कों के सुदृढीकरण, सोलर ग्राम खींचन में घरों के सर्वे और निर्बाध पेयजल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *