मऊगंज में 40 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:एसपी दिलीप सोनी बोले-पहले 17 जगहों का था प्रस्ताव, अब योजना का दायरा बढ़ाया गया

मऊगंज में बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए अब जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस योजना से अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा मजबूत होगी। एसपी दिलीप सोनी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले चरण में 17 स्थानों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव था, जिसे अब संशोधित कर लगभग 40 महत्वपूर्ण स्थानों और चौराहों पर निगरानी कैमरे लगाने की तैयारी है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर लगेंगे कैमरे एसपी ने बताया कि सभी स्थानों की मैपिंग और पहचान का कार्य पूरा हो चुका है। इसका प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सीसीटीवी सिस्टम जल्द स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्य अपराधों की जांच में अत्यंत प्रभावी साबित होंगे। एसपी बोले-सार्वजनिक स्थलों पर होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के अनुसार, यह व्यवस्था विशेष रूप से महिला और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर गतिविधियों की निगरानी से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और नागरिक अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। पुलिस प्रशासन को विश्वास है कि यह हाईटेक पहल मऊगंज को एक सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय जिला बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *