मऊगंज में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी का आदेश दिया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि सभी स्कूलों में 9 जनवरी तक पढ़ाई स्थगित रहेगी। नर्सरी से आठवीं तक 3 दिन तक बंद रहेगी क्लासेज आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। हालांकि, स्कूल परिसर खुले रहेंगे और शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर सुरक्षित रखने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह छुट्टी केवल बच्चों की सुरक्षा और सेहत के लिए है। ठंड और शीतलहर से उनके हेल्थ पर कोई बुरा असर न पड़े, इसलिए यह कदम उठाया गया है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर सुरक्षित रखें। बीते कुछ दिनों से मऊगंज और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


