लड़कियों और लड़कों की टीमों ने जीता नेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट:राजस्थान बॉयज टीम ने हरियाणा को 58-45, गर्ल्स टीम एक तरफा जीती

राजस्थान की गर्ल्स और बॉयज बास्केटबॉल टीमों ने 69 वीं नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीता है। बॉयज राजस्थान टीम का मुकाबला हरियाणा टीम से हुआ। रोचक व कड़े मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 58-45 से हराया। वहीं गर्ल्स राजस्थान टीम ने ने महाराष्ट्र को 43-9 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। इस दौरान दर्शकों ने राजस्थान के पक्ष में जबरदस्त हुटिंग की। समापन मैच में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह राठौड़ मौजूद रहें। विजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। इससे पहले राजस्थान की बॉयज टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र, गर्ल्स राजस्थान टीम ने तमिलनाडु को हराकर फाइनल में एंट्री की थी। दरअसल, बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। हाई स्कूल के दो मैदान समेत 6 जगहों पर पूरा टूर्नामेंट करवाया गया। हाई स्कूल मैदान में सुबह और शाम दुधिया रोशनी में मैचों का आयोजन हुआ। गर्ल्स में राजस्थान जीता एक तरफा मंगलवार को गर्ल्स वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजस्थान और तमिलनाडु के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान ने तमिलनाडु को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री की। वहीं दूसरा फाइनल मुकाबला पंजाब और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें महाराष्ट्र ने पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच हुआ। जिसमें राजस्थान एक तरफा जीत हासिल की। बॉयज में राजस्थान कड़े मुकाबले में जीता बॉयज का पहला सेमीफाइनल हरियाणा व दिल्ली के बीच खेला गया। हरियाणा ने दिल्ली को हराकर फाइनल में एंट्री की। दूसरा सेमीफाइनल राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल पहुंची। फाइनल मैच हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला गया। दोनों के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें राजस्थान ने हरियाणा को शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *