जोगमाया फूड कॉर्नर में मिली अनियमितताएं:फूड इंस्पेक्टर ने बेसन चकती का सेंपल लिया, पानी रिपोर्ट-स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं मिली

फूड इंस्पेक्टर ने बेसन चकती का सेंपल लिया, पानी रिपोर्ट-स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं मिली
चिकित्सा विभाग के फूड इंस्पेक्टर की टीम ने मंगलवार को RK सर्कल स्थित JFC (जोगमाया फूड कॉर्नर) पर निरीक्षण करने पहुंची। यहां भारी अनियमितताएं देखने को मिली। फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया कि JFC से बेसन चकती का सेंपल लिया गया। जांच में यहां पर फूड सेफ्टी बोर्ड डिस्प्ले नहीं था। कस्टमर के पीने के पानी की रिपोर्ट नहीं थी। इसके अलावा यहां काम करने वाले स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट भी नहीं मिली। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि काम करने वाले स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट रखना बहुत जरूरी है ताकि ये पता लगे कि किसी को कोई संक्रामक रोग तो नहीं है। अगर है तो वह फूड के जरिय कस्टमर में हो सकता है। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि विक्रेता खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत इम्प्रवूमेंट नोटिस जारी किया जाएगा। सेंपल जांच को भेजे है, रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महालक्ष्मी मिल्क डेयरी और सुमन फूड प्रोडक्ट से भी लिए सेंपल
जानकारी अनुसार शिकायत पर सेक्टर-4 स्थित महालक्ष्मी मिल्क डेयरी से दूध और घी का सेंपल लिया। यहां भी फूड सेफ्टी और फूड लाइसेंस डिस्पले नहीं था। स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं थी। इसके अलावा सुमन फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रीयल एरिया प्रतापगनर से ब्रेड का सेंपल लिया गया। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 5 लाख रुपए जुर्माना, मिस ब्रांड पर 3 लाख रुपए जुर्माना है। अनसेफ पाए जाने पर एक साल से लेकर आजीवन कारावास के साथ एक लाख से 10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *