इंदौर, उज्जैन, लुधियाना में ऑनलाइन क्रिकेट, टेनिस सट्‌टेबाजी:ईडी ने उज्जैन पुलिस की FIR के बाद 31 लाख कैश, 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट पकड़ा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर ने इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में क्रिकेट, टेनिस में सट्‌टेबाजी के मामले में सर्चिंग के बाद 31 लाख रुपए कैश और 8 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड में निवेश का खुलासा किया है। उज्जैन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के एक मामले में यह कार्रवाई कर ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त 5 लोगों के खिलाफा यह कार्रवाई की गई है। ईडी के अनुसार ऑनलाइन सट्टेबाजी के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत की गई कार्रवाई में अभी और खुलासे हो सकते हैं। इंदौर ईडी ने 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। इसमें अवैध क्रिकेट, टेनिस सट्टेबाजी को लेकर जांच की जा रही है। ईडी की जांच में पता चला है कि पीयूष चोपड़ा नाम के एक व्यक्ति ने उसके अन्य सहयोगियों के साथ क्रिकेट में सट्टेबाजी कर अवैध आमदनी हासिल की है। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदे गए सिम कार्डों का इस्तेमाल किया गया है और बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है। ईडी की पूछताछ में पीयूष चोपड़ा ने सट्टेबाजी की पुष्टि की है और बताया है कि, वेबसाइट पर दांव लगाते थे। ईडी को जांच में वह सेटअप और कर्मचारी भी मिल गए हैं जो वेबसाइट पर दाव लगाने में उपयोग में लाए जा रहे थे। हार्स साफ्टवेयर से हो रहा था सारा खेल ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि वेबसाइट LONDONEXCH9.COM दांव लगाने के लिए उपयोग की जाती थी। इसमें जीत हासिल करने के लिए हवाला लेन-देन का इस्तेमाल किया जाता था। सट्टेबाजी के सभी लेन-देन को हॉर्स नामक सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके ट्रैक किया गया था, जिसे प्राप्त किया गया था। इसके लिए इनके द्वारा डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था। ये भी हैं सट्‌टेबाजी के मामल में आरोपी जांच में अभय चोपड़ा और संजय अग्रवाल के माध्यम से पीयूष चोपड़ा का कारोबार बढ़ने की बात सामने आई है। ये सभी ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों और अवैध रूप से धनार्जन करने के मामले में शामिल हैं। इनसे पूछताछ और सर्चिंग के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण, 31 लाख रुपए की कैश और बैंक खातों में जमा राशि मिली है। इनके द्वारा फिक्स डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड के रूप में कुल 8 करोड़ रुपए के निवेश का खुलासा हुआ है। ईडी की जांच अभी जारी है। ये भी खबर पढ़ें… इंदौर में पकड़ाई ऑनलाइन सट्‌टा गैंग इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 13 चेकबुक-पासबुक और करोड़ों का हिसाब-किताब मिला है। क्राइम ब्रांच ने मानवता नगर के एक मकान में दबिश दी थी। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *