रविवार के भस्म आरती दर्शन:सूर्य तिलक, चंद्र, रजत मुकुट और आभूषण से महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शक़्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर भगवान महाकाल के जयकारो से गूंज उठा। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर सूर्य तिलक, चंद्र, रजत मुकुट और आभूषण से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल को भांग, ड्रायफ्रूट, चन्दन, आभूषण और फूल अर्पित किए गए। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *