छतरपुर में सचिव का वेतन 1850 से बढ़कर ₹45 हजार:कलेक्टर ने बेटी को सौंपा समयमान वेतनमान स्वीकृति पत्र

छतरपुर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक ग्राम पंचायत सचिव को बड़ी राहत मिली। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल पर सिलावट ग्राम पंचायत के सचिव सुनील कुमार निगम का समयमान वेतनमान स्वीकृत कर दिया गया। स्वीकृति पत्र उनकी बेटी योगिता निगम को सौंपा गया। योगिता निगम अपने पिता सुनील कुमार निगम की समस्या लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष पहुंची थीं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनके पिता लंबे समय से समयमान वेतनमान के लाभ के लिए परेशान थे। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ नमः अरजरिया को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद, जिला स्तरीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर सुनील कुमार निगम का समयमान वेतनमान 1 अप्रैल 2008 से स्वीकृत किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सुनील निगम को पिछले 11 साल से 1600+250 रुपए मिलाकर कुल 1850 रुपए मानदेय मिल रहा था। अब उन्हें लगभग 45 हजार रुपए का वेतन प्राप्त होगा। समयमान वेतनमान स्वीकृत होने पर बेटी योगिता ने खुशी व्यक्त की और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *