2025 में पन्ना में 2 करोड़ के हीरों की आवक:हीरा कार्यालय में जमा हुए 106 हीरे; सबसे बड़ा 15.34 कैरेट का, कीमत 50 लाख

पन्ना के हीरा कार्यालय में वर्ष 2025 में कुल 106 नग हीरे जमा किए गए। इन हीरों का कुल वजन 206.76 कैरेट है और अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। यह जानकारी कार्यालय के आंकड़ों में सामने आई है। सबसे बड़ा हीरा 15.34 कैरेट का हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इस वर्ष का सबसे बड़ा हीरा 15.34 कैरेट का था, जो सतीश खटीक को मिला। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है। दूसरा सबसे बड़ा हीरा 11.95 कैरेट का था, जो माधव आदिवासी को मिला। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। इन बड़े हीरों की खोज से पन्ना के अन्य मजदूरों और पट्टा धारकों में उत्साह बढ़ा है। छोटे हीरों की भी रही आवक अनुपम सिंह ने बताया कि छोटे हीरों की भी आवक लगातार रही। सबसे छोटे हीरे के रूप में 0.10 कैरेट का हीरा धीरज कुशवाहा को मिला। इसके अलावा कई अन्य जेम्स क्वालिटी के छोटे हीरे भी जमा किए गए। सभी 106 हीरे नीलाम होंगे ​ जमा किए गए सभी 106 हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इन 200 कैरेट से अधिक के रत्नों से सरकार को बड़े राजस्व की उम्मीद है, जबकि इन्हें खोजने वाले मजदूरों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *