शिवराज ने भेरूंदा में खेल गतिविधियों में भाग लिया:बोले- मैदानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (मंगलवार) अपने लोकसभा क्षेत्र सीहोर के भेरूंदा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल गतिविधियों में भाग लिया और एक कार्यक्रम को संबोधित किया। भेरुंदा के खेल स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा के युवाओं के लिए तीन संकल्प दोहराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब खेलों के विकास में फंड की कमी बाधा नहीं बनेगी। चौहान ने घोषणा की कि खेल मैदानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। शहरों में मिलने वाली खेल सुविधाएं अब भेरूंदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ खेलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अब विशेषज्ञों की देखरेख में प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। प्रतिभाशाली बच्चों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। कहा- रोजगार के नए रास्ते खोलेंगे
शिवराज ने कहा ‘खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब’ की पुरानी कहावत को बदलते हुए उन्होंने कहा कि अब खेलों के माध्यम से रोजगार के नए रास्ते भी खोले जाएंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्य को लेकर भी विस्तार से संबोधित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *