राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:तलवार से काटकर युवक की हत्या; 24 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी; कुत्ते की शव यात्रा में उमड़ा गांव

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। कोहरे-ठंड से 2 मौत। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.राजस्थान में कोहरे-ठंड से 2 मौत, गाड़ियां टकराईं
राजस्थान में आज सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी रही। 24 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। वहीं जोधपुर के लूणी स्टेशन पर एक साधु की डेडबॉडी मिली है। पूरी खबर पढ़ें 2. कमीशन मांगने वाले विधायकों हुए पेश
खींवसर (नागौर) से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस MLA अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय एमएलए ऋतु बनावत की बारी-बारी से विधानसभा में पेशी हुई। इन विधायकों ने सदाचार समिति के सामने अपने को बेगुनाह बताते हुए सबूत पेश किए। पूरी खबर पढ़ें 3. युवक की तलवार से काटकर हत्या
राजसमंद में युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बैठा था। तभी स्कॉर्पियो में आए 6 हमलावर ने तलवार से उसके सिर और पैर पर वार किए। हमलावरों ने दोस्त पर भी हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. जयपुर में बनेगा बड़ा डेटा सेंटर
जयपुर में बड़ा डेटा सेंटर बनेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- इसका जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से 5 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 5. मां की हत्या कर लाश के पास लेटा रहा बेटा
जोधपुर में मां की हत्या के बाद बेटा लाश के पास लेट गया। पोता घर पहुंचा तो गेट बंद था। पड़ोसी की छत से जाकर देखा तो कमरे में दादी की लाश पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटा बोला- मैंने ही मारा है। मामला बनाड़ इलाके के जाजीवाल खीचियान गांव का है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बोर्ड एग्जाम से पहले 100 से ज्यादा प्रिंसिपल का ट्रांसफर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं और बारहवीं क्लास के फाइनल एग्जाम 12 फरवरी से शुरू होने वाले है। इससे ठीक एक महीने पहले शिक्षा विभाग ने सौ से ज्यादा प्रिंसिपल के ट्रांसफर कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. कोटा में श्मशान से अस्थियां चोरी
कोटा के रामगंजमंडी के श्मशान घाट से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। परिजन आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थियां गायब मिली। पूरी खबर पढ़ें 8. पूर्व MLA रूपाराम जमकर नाचे, पूर्व मंत्रियों ने बजाई तालियां
जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के 39वें जन्मदिन पर एक निजी होटल में समारोह का आयोजन किया गया। संगीत बजते ही पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव खुद को रोक नहीं पाए और जमकर नाचे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9.गाजे-बाजे और रामधुनी के साथ कुत्ते का अंतिम संस्कार
अजमेर के ब्यावर के पास राजियावास गांव में कुत्ते की मौत के बाद ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के उसकी शवयात्रा निकाली और अंतिम संस्कार किया। इसके 12वें का कार्यक्रम 15 जनवरी को रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. SI भर्ती मामले में होगी सुनवाई
एसआई (सब इंस्पेक्टर) भर्ती -2021 मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती रद्द करने और आरपीएससी सदस्यों के खिलाफ की गई एकलपीठ की टिप्पणी के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई अधूरी रही। बुधवार को सुबह 10:30 बजे एक बार फिर सुनवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *