ग्राम कचंदा में राउत नाचा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नेहा, रामचरण साहू, जनपद उपाध्यक्ष नवागढ़ शांति, घासीराम कश्यप, जनपद सदस्य रामसाय खुंटे, चिंताराम कश्यप, भुनेश्वर रायसागर, सलखन सरपंच रामकृष्ण कश्यप, सरपंच खगेंद्र कश्यप और भूतपूर्व सरपंच देवगुन यादव शामिल हुए। साथ ही समस्त ग्रामवासियों का सहयोग भी रहा। महोत्सव में कलाकारों ने अपने करतब दिखाए, पैरों की ताल और ढोल-मंजीरे की धुन पर पूरे गांव के लोग झूम उठे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपए ग्राम बिल्हा को, द्वितीय पुरस्कार 7,001 रुपए करमदी के किरीत को और तृतीय पुरस्कार 5,001 रुपए ग्राम पंचायत गिरशा को दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।


