आरक्षक से 7.85 लाख का गांजा बरामद

शिवरीनारायण पुलिस ने महासमुंद के आरक्षक को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आरक्षक कार में नाबालिग के साथ गांजा डिलीवरी करने निकला था। पुलिस को कार की तलाशी में थैले में 15 पैकेट गांजा मिला। इसका वजन 15 किलो 700 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 85 हजार रुपए है। शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार आरक्षक चंद्रशेखर साहू (37) पुलिस लाइन महासमुंद में पदस्थ है। पुलिस को 5 जनवरी को सूचना मिली थी कि कार नंबर- सीजी 06 एचएई 2340 में दो लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में थैला मिला, जिसमें गांजा पैकेट्स में बंद था। पुलिस ने फौरन आरक्षक चंद्रशेखर साहू, निवासी सलखंड, थाना बसना, जिला महासमुंद व कार में मौजूद नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं आरोपी आरक्षक को रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी से दो मोबाइल व कार की जब्ती की गई है। पांच दिन में तीन मामले में 23 किलो गांजा जब्त हुआ नए साल के पहले पांच दिन में जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर गांजा तस्करी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इन मामलों में 23 किलो गांजा जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा ओडिशा से होकर महासमुंद होते हुए शिवरीनारायण और बलौदा-बाजार के रास्ते बिलासपुर और मुंगेली भेजा जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *