राजसमंद के चारभुजा कस्बे की गोशाला में लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। इसके बाद बछड़े को घसीटकर जंगल में ले गया। चारभुजा बस स्टैंड के पास से गुजर रहे कार सवार 3 लोगों ने लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार चारभुजा निवासी किशन भंडारी, गोपाल गुर्जर और भरत गुर्जर रविवार रात को भीलवाड़ा से चारभुजा लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे चारभुजा बस स्टैंड के पास स्थित गोशाला के बाहर लेपर्ड ने गाय के बछड़े को मुंह में दबोच रखा था। किशन भंडारी की लेपर्ड पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कार को रोका। शिकार को घसीटकर जंगल में ले गया लेपर्ड
किशन भंडारी ने बछड़े को लेपर्ड से छुड़ाने के लिए कार की हेडलाइट लेपर्ड पर डाली, लेकिन लेपर्ड ने बछड़े को छोड़ना तो दूर वहां से हिला भी नहीं। इसके बाद कार में कार सवार किशन दरवाजा खोलकर बाहर उतरे और बछड़े को छुड़ाने के लिए शोर मचाया, लेकिन लेपर्ड पर इसका कुछ भी असर नहीं हुआ। लेपर्ड ने एक बार कार की तरफ देखा और फिर अपने शिकार को खाने लगा। लेपर्ड के हमला करने की आशंका के कारण किशन ने भी ज्यादा शोर नहीं किया और अपनी कार में बैठ गया। इसके बाद लेपर्ड अपने शिकार को घसीटते हुए जंगल में ले गया। गोशाला कर्मचारी को दी जानकारी
लेपर्ड के जंगल में जाने के बाद किशन भंडारी ने गोशाला के कर्मचारी जगदीश गुर्जर को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही लेपर्ड को लेकर सतर्क किया। जानकारी के अनुसार, चारभुजा गोशाला में 70 से अधिक गायें हैं। गोशाला से बछड़े के शिकार का यह पहला मामला है। एक साल पहले कस्बे में एक मकान के बाड़े में बंधे बछड़े का लेपर्ड ने शिकार किया था। लेपर्ड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. उदयपुर में शिकार खाता नजर आया लेपर्ड, VIDEO:इसी इलाके में 4 महीने पहले महिला को मारा था; कार की हेडलाइट देख बाउंड्री कूद कर भागा उदयपुर में लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो आने से ग्रामीण दहशत में हैं। लेपर्ड उसी जगह नजर आया है जहां 4 महीने मवेशियों का चारा लेने गई महिला का शिकार हुआ था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने कार से लेपर्ड का भैंस को खाते हुए वीडियो बनाया है। हेडलाइट की रोशनी देख लेपर्ड कार सवारों को 3 सेकेंड घूरता रहा और उसके बाद झाड़ियों में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन-विभाग से पिंजरा लगाने और स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कार सवार परिवार के सामने आया लेपर्ड, VIDEO:कोटा से दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे, 1 मिनट तक कार के सामने चलता रहा चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में कोटा मार्ग पर कोलीपुरा गांव के पास मंगलवार रात 2 बजे अचानक एक लेपर्ड कार के सामने आ गया, जिससे कार में बैठे परिवार के लोग डर के मारे चौंक गए। डर रहे इस परिवार ने लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो बना लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. रिपोर्टिंग के दौरान भास्कर डिजिटल रिपोर्टर पर लेपर्ड का हमला:सीकर में किसान सहित 4 लोगों के मुंह-हाथ पर मारा पंजा, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज किया सीकर में तेंदुए ने 4 लाेगाें पर हमला कर दिया। मंगलवार सुबह लेपर्ड ने एक किसान पर हमला किया था, इसके बाद से ही उसे एक खेत में ट्रैंकुलाइज करने की कोशिशें जारी थी, तभी शाम को इस घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर सुरेंद्र माथुर सहित 3 लोगों पर लेपर्ड ने पीछे से हमला कर दिया। लेपर्ड ने भास्कर रिपोर्टर के मुंह पर पंजा मारा। (पढ़ें पूरी खबर)


