उदयपुर में शिकार खाता नजर आया लेपर्ड, VIDEO:इसी इलाके में 4 महीने पहले महिला को मारा था; कार की हेडलाइट देख बाउंड्री कूद कर भागा

उदयपुर में लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो आने से ग्रामीण दहशत में हैं। लेपर्ड उसी जगह नजर आया है जहां 4 महीने मवेशियों का चारा लेने गई महिला का शिकार हुआ था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने कार से लेपर्ड का भैंस को खाते हुए वीडियो बनाया है। हेडलाइट की रोशनी देख लेपर्ड कार सवारों को 3 सेकेंड घूरता रहा और उसके बाद झाड़ियों में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन-विभाग से पिंजरा लगाने और स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई है। वीडियो बनाने वाले ग्रामीण का दावा है कि वीडियो गोगुंदा-बगडूंदा रोड पर जोगियों का गुड़ा के पास का देर रात 11 बजे का है। रेंजर सुरेन्द्र सिंह ने बताया- मामला फिलहाल जानकारी में नहीं है। वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता का पता लगाया जाएगा। बाकी जिस जगह लेपर्ड दिखा। उसके आसपास जंगल एरिया में लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। शिकार को खा रहा था तेंदुआ जोगियों का गुड़ा निवासी हुकमीचंद सुथार ने बताया कि वे अपने बेटे और भतीजे के साथ कार में उंडीथल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क के किनारे लेपर्ड नजर आया। लेपर्ड ने भैंस का शिकार किया हुआ था और उसे खा रहा था। हुक्मीचंद ने अपने मोबाइल से लेपर्ड का वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि लेपर्ड शिकार के पास बैठा उसे खा रहा है। जैसे ही कार की लाइट उस पर पड़ी, वह कार की ओर 3 सेकेंड तक देखता है और आराम से चलकर बॉउंड्री फांदकर झाड़ियों में गायब हो जाता है। स्थाई समाधान की मांग की ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। साथ ही पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। इसी पहाड़ी के पीछे राणा गांव में वन विभाग ने अपने पिंजरे में एक लेपर्ड को कैद किया था। इस क्षेत्र में लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से परेशान होकर ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थाई समाधान की मांग की है। बता दें, गोगुंदा इलाके में आदमखोर लेपर्ड 6 लोगों को मार चुका है। जिसमें से इसी क्षेत्र में लेपर्ड ने एक ​महिला को शिकार बनाया था। ऐसे में बीती रात फिर से लेपर्ड दिखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 500 मीटर दूर हो चुका शिकार बता दें कि जोगियों का गुड़ा से 500 मीटर दूर 28 सितंबर को गुर्जर खेड़ा (गोगुंदा) में लेपर्ड ने 55 साल की गटू बाई को मार डाला था। वे अपने पति मोती लाल के साथ अकेली ही रहती थी। वे मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो पति को चिंता हुई। पति मोती लाल गुर्जर और ग्रामीण उसकी तलाश में जंगल की ओर गए। तो झाड़ियों में उनका शव मिला। 18 अक्टूबर को हुआ था लेपर्ड का शूट आउट बता दें कि उदयपुर में 18 अक्टूबर की सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी थी। लेपर्ड को शहर के उदयपुर शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई थी। हालांकि, वन विभाग ने इसके आदमखोर लेपर्ड होने की पुष्टि नहीं की थी। जंगल में सर्च के दौरान पुलिस टीम पर लेपर्ड ने हमला किया था। इस दौरान उसे 4 गोली मारकर ढेर किया गया। इसी इलाके में दो दिन पहले 2 महिलाओं पर लेपर्ड अटैक हुआ था। इसमें एक की मौत हो गई थी। लेपर्ड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेपर्ड ने किया बछड़े का शिकार:चारभुजा मंदिर की गोशाला में दबोचा, कार सवार लोगों ने बनाया वीडियो राजसमंद में चारभुजा कस्बे में सोमवार रात को लेपर्ड ने गोशाला में गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। लेपर्ड गोशाला से बछड़े का शिकार कर घसीट कर जंगल की ओर ले गया। चारभुजा बस स्टैंड के पास स्थित गोशाला से शिकार का पूरा घटनाक्रम पास से गुजर रहे कार सवार 3 लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *