तीन जनों ने दुकान मालिक से की मारपीट

बूंदी| सर्किट हाउस के सामने एक प्रॉपर्टी व्यवसाय की दुकान में घुसकर तीन जनों ने दुकान मालिक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। गालियां देना सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ लग गई। दुकान मालिक ने कोतवाली में घटनाक्रम की रिपोर्ट दी है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद आर्य ने बताया कि सर्किट हाउस के सामने प्रॉपर्टी व्यवसायी छतरपुरा निवासी राजेंद्र पंचोली सुबह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, इस दौरान रोशन, संजय और अर्जुन दुकान पर आकर रुपयों की डिमांड करने लगे। उनका कहना था कि मेरे रुपए दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट कर रुपए देने के लिए धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *