भास्कर न्यूज | बाड़मेर ग्राम हरसानी में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में अनियमितताओं और स्वीकृत लेआउट के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मंगलवार को ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया गया। ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों ने 7 जनवरी को हरसानी बंद रखने का आह्वान किया है। ज्ञापन में बताया कि जेजेएम के तहत पाइप लाइन बिछाने में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


