बाड़मेर | महिला संगठन बाड़मेर द्वारा एमएचआई के सहयोग से समझावे सखी सहेली कार्यक्रम के अंतर्गत सनाऊ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पक्की सहेली ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला संगठन बाड़मेर की अध्यक्ष अनीता सोनी ने कहा कि तनाव जानलेवा होता है। यदि कोई महिला हिंसा का शिकार है और उसे लगता है कि उसके सभी रास्ते बंद हो गए हैं, तो वह अपनी बात अपनी पक्की सहेली से साझा करें। समस्या पर विचार-विमर्श और प्रयास से समाधान निकलता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर अनेक योजनाएं संचालित हैं।


