बाड़मेर| बाड़मेर में चल रही विद्यालयी नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देश भर की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच राजस्थान और हरियाणा के बीच हुआ। फाइनल राउंड में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाते हुए मैच 58-45 के अंतर से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसी तरह छात्रा वर्ग में फाइनल मैच राजस्थान व महाराष्ट्र की टीम के बीच खेला गया। इसमें छात्राओं ने मुकाबला शुरू से ही एक तरफा रखते हुए महाराष्ट्र की टीम को फाइनल राउंड में 43-9 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।


