दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी नगदी और सामान चुराकर भाग गए। सीसीटीवी में चोर रुमाल रुमाल बांधकर गल्ले से रुपए निकालता दिखा है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। दोनों जगहों पर एक ही चोर ने चोरी की है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। मामला जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के विवेक विहार थाना क्षेत्र का है। पहली घटना सालावास रेलवे स्टेशन के पास एक किराना स्टोर की है। यहां से चोर करीब 30 हजार रुपए से ज्यादा की नगद राशि, महंगी सिगरेटों के पैकेट और अन्य दुकान का सामान चुराकर ले गए। चोर रविवार देर रात 11 बजे बाद सरिए से शटर को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। दूसरी घटना मोगरा हाईवे की है। यहां पर एक दुकान से चोर करीब एक लाख रुपए नगद चुराकर ले गए। हाईवे पर इस तरह की घटना के चलते स्थानीय व्यापारी में भी रोष है। चोरी के लिए आए दोनों चोरों की वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुकी है।


