पहली बार : एशियन गेम्स, ओलिंपिक के लिए चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा एडवांस पेमेंट

स्टूडेंट्स ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत, खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट: गुरुनानक देव स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एजुकेशन मंत्री ने गुब्बारा हवा में छोड़कर नेशनल गेम्स की शुरूआत की। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ी संदीप कौर ने शपथ दिलाई और फिर अन्य खिलाड़ियों की ओर से मशाल जलाई गई। बाद में लुधियाना शहर के 8 विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब के हर गांव में खेल स्टेडियम होगा। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरियों में बड़े स्तर पर बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी और अन्य विभिन्न खेलों के लिए कोचों की भर्ती की जा रही है। खिलाड़ियों की डाइट में भी बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से खेल नीति बनाई गई है। जिसमें पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी खिलाड़ी का एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा ओलंपिक के लिए चयन होता है तो पंजाब सरकार चयनित खिलाड़ियों को एडवांस पेमेंट करेगी। ताकि खिलाड़ी अपनी सुविधा के अनुसार तैयारी कर सके। उन्होंने बताया कि इस खेल नीति को लागू करने के बाद पंजाब में स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हुआ है। शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब के लिए यह बहुत बड़ा गौरव है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारतीय हॉकी टीम पंजाबियों की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत की हॉकी टीम में पंजाबियों की बहुसंख्या यह संकेत दे रही है कि हमारा पंजाब प्रदेश खेलों के क्षेत्र में अपनी पुरानी पहचान बहाल करने की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, मेयर इंदरजीत कौर, गुरिंदर सिंह सोढ़ी, राकेश पराशर, प्रिंस जौहर, डिंपल मदान, कुलदीप चुघ मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | लुधियाना शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को श्री गुरु नानक स्टेडियम में 69वीं नेशनल स्कूल खेलों का उद्घाटन किया। 16 जनवरी तक चलने वाली इन खेलों में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और विद्या भारती स्कूलों सहित सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा अन्य शिक्षा संस्थाओं के के करीब 1000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलो का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन खेलों के दौरान जूडो अंडर-14 लड़के और लड़कियां, ताइक्वांडो अंडर-14 लड़कियां, गतका अंडर-19 लड़के और लड़कियां के मुकाबले होंगे। यह खेल मुकाबले स्थानीय बीसीएम आर्या मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू, लुधियाना तथा ओपन एयर थिएटर पीएयू, लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब के साथ लुधियाना शहर के लिए भी यह बड़ी गौरव की बात है जहां 69वीं नेशनल खेलों के आयोजन का अवसर मिला है जिसमें पूरे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट से 1000 से अधिक खिलाड़ी और 350 से अधिक कोच पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड होने के बावजूद प्रशासन की तरफ से पहले से ही पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। बैंस ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेल आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिसके तहत विभिन्न गांवों और शहरों में 3100 खेल मैदानों का निर्माण कार्य चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *