ब्लैकमेलिंग के आरोप में कंटेंट क्रिएटर पर पर्चा

लुधियाना| ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के आरोप में डिवीज़न 7 की पुलिस ने एक कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। शिकायतकर्ता संजय शर्मा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी दुकान पर एक नशेड़ी चाय पी रहा था। जिस दौरान विशाल कपूर आया तो वह नशेड़ी उसे देख कर भागने लगा तो विशाल कपूर ने उसकी एक वीडियो बना ली। बाद में अलग से एक और नशेड़ी को लेकर आ कर उसके मुंह से उगलवा लिया कि वह चिट्टा संजय शर्मा से लेकर गया था। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसने संजय शर्मा से 15 हजार रुपए मांगे। डर के मारे उसे 10 हजार रुपए दे दिए लेकिन उसके बाद भी वह 3 दिन तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने संजय के बयान पर परचा दर्ज कर आरोपी विशाल कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *