सट्टेबाजी के मामले में नकदी समेत पकड़ा

लुधियाना| सट्टेबाजी करने के मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले में जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति मोहल्ला बाल सिंह नगर की गली-12 के पास अवैध सट्टेबाजी कर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने उनकी दुकान पर जाकर रेड की। इस दौरान जब लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उनके पास से लाइसेंस नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की कोई अन्य इजाजत के दस्तावेज भी थे। जिस के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति पर गैंबलिंग एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने विशाल वासी मोहल्ला सरदार नगर बताया। इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से ₹1760 की नकदी भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *