बिजली बथान में श्रीश्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी तेज

बेंगाबाद | बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत करणपुरा पंचायत के बिजली बथान गांव में आगामी श्रीश्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है। महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक विद्यालय बिजली बथान के प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करणपुरा पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने की। बैठक के दौरान महायज्ञ को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ का शुभारंभ 21 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। शब्द बदल कर खबर बडा कर के देमुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि यह आयोजन सफल और यादगार बन सके। समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से महायज्ञ क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिलेगा बैठक में वार्ड सदस्य कैलाश प्रसाद वर्मा, समाजसेवी मनोज प्रसाद वर्मा, मुन्ना प्रसाद वर्मा, सुनील वर्मा, संदीप वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गांडेय | गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर अलिम्को द्वारा वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित किया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन शामिल हुए। प्रभारी सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी मो हुसैन ने शिविर का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अलिमको कंपनी के डॉक्टर दीपक कुमार मंडल ने बताया कि मूल्यांकन के आधार पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों में कान की मशीन, दांत, चश्मा, कमर और गर्दन बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। बगोदर | सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को बगोदर के दोंदलो स्टेडियम में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशा ला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रखंड एवं अंचल कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहियाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सामाजिक कुरीति निवारण योजना, विभिन्न राज्य योजनाओं की जानकारी, उनके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया और बाल विवाह रोकने के कानूनी प्रावधानों एवं प्रशासनिक दायित्वों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह उन्मूलन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। आयोजकों का मानना है कि इस कार्यशाला से सभी संबंधित पक्षों की भूमिका स्पष्ट होगी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी। भास्कर न्यूज | गिरिडीह विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट के तहत आज दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और दर्शनीय रहे। पहला सेमीफाइनल पीजी एथलीट और अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग के बीच खेला गया। जबकि दूसरा गिरिडीह कॉलेज और झारखंड कॉलेज डुमरी के बीच हुआ। पहले सेमीफाइनल मंे बल्लेबाजी करते हुए पीजी एथलीट की टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई। अन्नदा कॉलेज ने इसके जवाब में मात्र 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गेंदों में 47 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल गिरिडीह कॉलेज और झारखंड कॉलेज, डुमरी के बीच खेला गया। झारखंड कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिडीह कॉलेज ने मात्र 1 विकेट खोकर 5 ओवर में जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच साकेत केडिया रहे, जिन्होंने 14 गेंदों में 34 रन बनाए और गेंदबाजी में 2.1 ओवर में 3 विकेट लिए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। साकेत केडिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए केवल 14 गेंदों पर 34 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में 2.1 ओवर में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग और गिरिडीह कॉलेज के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल मुकाबलों में प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. एमएन सिंह, प्रो. ओंकार चौधरी, प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी, डॉ. बलभद्र सिंह, डॉ. गुलाम समदानी, प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. डीके वर्मा, प्रो. डीके मुर्मू, विश्राम घासी, दिवाकर रविदास, शैलेश प्रसाद, प्रो. लक्ष्मण हांसदा, प्रदीप कुमार, विनोद सिंह, पीटीआई जय प्रकाश, ऊषा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *