गिरिडीह |आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति की ओर से मंगलवार को बक्शीडीह रोड, गिरिडीह में असहाय और गरीब लोगों के बीच गर्म पोशाक और फैमिली कीट का वितरण किया गया। फैमिली कीट में कम्बल, स्वेटर, टोपी, साड़ी और दरी सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि संस्था हमेशा गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। मौके पर प्रोग्राम मैनेजर मो. मुस्तकीम, पवन कुमार, बेलाल उद्दीन, रेखा मिश्रा, सुहागिनी, अनिता देवी, मीना देवी, जाकिर हुसैन सहित उपस्थित थे।


