पारसनाथ के तीन दिनी शैक्षणिक भ्रमण से बीएनटी सेंट मेरी के विद्यार्थी लौटे

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर के बीएनटी सेंट मेरी स्कूल गढ़वा में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए तीन जनवरी से पांच जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस संबंध में बताया गया कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यावरण एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। भ्रमण का मुख्य गंतव्य झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ हिल एवं प्रसिद्ध शिखरजी मंदिर के साथ तलेटी तीर्थ मंदिर रहा। इस भ्रमण में कक्षा 11वीं के कुल 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिनके साथ विद्यालय की पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। संपूर्ण यात्रा विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनुशासित, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पारसनाथ हिल झारखंड राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। जिसकी ऊंचाई लगभग 1,365 मीटर (4,478 फीट) है। यह क्षेत्र प्राचीन भू-आकृतिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि शिखरजी जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पवित्र और श्रद्धा का केंद्र है। प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक उमाकांत तिवारी ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। शैक्षणिक भ्रमण में शामिल छात्र।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *