दोरनापाल| सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा कैंप से शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर नक्सलियों का डंप जवानों ने बरामद किया है। गोगुंडा कैंप से सोमवार को निकली पुलिस पार्टी ने जंगल-पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के बाद जवानों की पार्टी वापस लौट आई है। डंप से जवानों ने एक देशी कट्टा, 315 बोर राइफल के 6 जिंदा राउंड, चार्जर में भरा 303 राइफल के 5 जिंदा राउंड, दो 12 बोर के जिंदा राउंड, एक डे-विजन एसएसआर टेलिस्कोप, 8 किलो गन पाउडर, 10 जिलेटिन रॉड, 3 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नक्सली वर्दी 4 नग, कॉर्डेक्स वायर 20 मीटर, बिजली तार 2 बंडल, सेट चार्जर 5 नग, मोटोरोला वॉकी टॉकी बैटरी 1 नग, वायरलेस एंटीना 1 नग, मल्टीमीटर 1 नग, कैलकुलेटर 1 नग, स्विच 13 नग, रायफल स्लिंग 1 नग, पिट्ठू, पोच, नक्सल साहित्य, स्टील टिफिन 1 नग, ड्रम 2 नग, काला कपड़ा 30 मीटर व दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल हैं।


