दंतेवाड़ा| जिले के कावड़गांव क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कावड़गांव से बुड़दी पारा की ओर जा रही एक महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


