कुंदा में दिव्यांगों का बनेगा प्रमाण पत्र

भास्कर न्यूज |कुन्दा प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के पहल पर लगभग दर्जनों दिव्यांग जनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन सके, इसके लिए एंबुलेंस के माध्यम से दिव्यांग जनों को चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के प्रयास से दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि दिव्यांग जनों को हर संभव मदद मिले और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस पहल की सराहना की।मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, अधिकार मित्र अजीत कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *