डालसा की ओर से बेसहारा लोगों के बीच बांटे गए कंबल

कोडरमा| डालसा कोडरमा द्वारा कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बिना छत के जीवन गुजार रहे लोगों के बीच कंबल वितरण कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। जिला प्रशासन के सहयोग से कोडरमा के लोचनपुर, नौवाडीह बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घूम-घूमकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बताया गया कि देर रात तक प्राधिकार की पूरी टीम उन लोगों की तलाश में जुटी रही, जो इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे या झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सचिव गौतम कुमार ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले करीब सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल पाकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। प्राधिकार की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *