भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित रहे। धरना के पश्चात नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, राकेश प्रसाद की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर इवीएम के द्वारा अविलंब कराने की मांग की और कहा कि पिछले दो वर्षों से राज्य में निकाय चुनाव लंबित है। जन प्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों की स्थिति बदतर बनी हुई है। पदाधिकारियों की मनमानी से आम जनता परेशान है। बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता दर दर भटकने को मजबूर है। पिछले 2018 के अप्रैल में राज्य में रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव संपन्न कराए थे। यह चुनाव दलीय आधार पर इवीएम मशीन के द्वारा कराया गया। पिछले 6 वर्षों से राज्य में सत्तासीन हेमंत सरकार को जनभावनाओं से कुछ लेना देना नहीं। विधान सभा चुनाव में दो बार लुभावने वादों के सहारे जीत दर्ज करने वाली झामुमो- कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार जनता को बार बार केवल धोखा दे रही है। हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव को बिना पिछड़ों के आरक्षण दिए कराकर पिछड़ा समाज की हकमारी की और ट्रिपल टेस्ट के नाम पर दो वर्षों से निकाय चुनाव टालती रही। भाजपा ने यह मांग की है कि राज्य में अविलंब नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर कराने की अनुशंसा राज्य सरकार करे। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ता ओमप्रकाश सिंह, राकेश प्रसाद,अजय कुमार पंकज,चंदन गोयल, सामेला भगत,पवन तिग्गा अनिल उरांव, अमरेश भारती सहित अन्य ने संबोधित किया। मंच संचालन पशुपति नाथ पारस व धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार टिंकू ने की। मौके पर हर्षनाथ महतो, त्रिवेणी दास, बालकृष्णा सिंह, अजातशत्रु, जगनंदन पौराणिक, मिथुन तमेड़ा, मीना बाखला, संखिया कुमारी, राजकुमार वर्मा, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, रामकुमार पहान, अशोक साहू, बाल्मीकि कुमार, सरजू साहू, कलावती देवी, लक्ष्मी नारायण भगत, सरस्वती देवी, शंकर प्रजापति, रिंकू वर्मा, विक्की कुमार, प्रदीप खत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अन्य उपस्थित थे।


