भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमिटी की बैठक प्रमुख पारसनाथ उरांव की अध्यक्षता में किया गया। जहां स्वास्थ्य केंद्र में 9 जनवरी को स्वास्थ्य मेला और 10 फरवरी से 25फरवरी तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम को सत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। स्वास्थ्य मेला के संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जाहिद अख्तर ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में एक ही छत के नीचे सभी तरह के बीमारियों का मुफ्त इलाज कर मुफ्त दवा दी जाएगी। और टीबी से संबंधित मरीजों का एक्सरे भी किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों ने कहा और विश्वास दिलाया कि प्रखंड के सभी गाओ में इस मेले का प्रचार प्रसार कर उन्हें प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को स्वास्थ्य मेले में भेज कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही फाइलेरिया विभाग से आए लोगों ने फाइलेरिया की विस्तृत जानकारी देते हुए उसकी रोक थाम और इलाज और दवा खिलाने के बारे जानकारी दी। और कहा 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। मौके पर डॉ. जाहिद अख्तर, बीपीएम रवींद्र कुमार, प्रभात कुमार बेदिया, परवीन कुमार, संतोष कुमार, भारत चंद्र दास, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, मनोज झा समेत ब्लॉक टास्क कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।


