गुमला में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 11 को

गुमला|जन विकास ट्रस्ट रांची द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल, कुमार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला में 11 जनवरी को एक दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर में देश के ख्यातिप्राप्त नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में शंकर नेत्रालय, चेन्नई के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नेत्र सर्जन डॉ. अभिषेक तथा रांची की जानी-मानी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नीलू कुमारी मरीजों की जांच व ऑपरेशन करेंगे। इस शिविर के दौरान न केवल मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा, बल्कि रेटिना रोग, आंसू की थैली (डीसीआर), ट्राइजियम, क्लोजियम आदि से संबंधित बीमारियों का भी उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को काला चश्मा व आवश्यक दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। निराला आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुमला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *