शिव वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान और प्रमुख समाजसेवी बिट्टू गुंबर ने स्व. राम चंद गुंबर की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रख बाग के बाहर सेवा का समागम आयोजित किया। हजारों लोगों को चाय और ब्रेड पकोड़ों का लंगर लगाया गया। 3 हजार जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। इस पुनीत कार्य में पक्षी सेवा सोसायटी के सदस्यों ने भी पूर्ण श्रद्धा के साथ सेवा निभाई व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा और समाजसेवी अशोक थापर ने बिट्टू गुंबर के इन प्रयासों की सराहना की। बिट्टू गुंबर पिछले 40 वर्षों से लुधियाना की करीब 10 से 12 सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं जैसे रेलवे स्टेशन के बाहर नगर कीर्तन सेवा, शिवरात्रि भंडारा, श्री ज्ञान स्थल मंदिर, श्री गोविंद गौधाम, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्री तिरुपति बाला जी महोत्सव, श्री गोविंद गौधाम वृंदावन और श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन कमेटी के माध्यम से निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर विक्की कुंद्रा, विशाल जैन, अशोक साई, अशोक सिंगला, देवदत्त चुग, गुलशन अरोड़ा, राकेश ननचाहल, राजीव गर्ग, विक्की कालरा, राम स्वरूप, आशा थापर, अश्वनी गोगना, नरेश शर्मा फौजी सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *