बिजली बंद| आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बुधवार सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मेहताब सिंह का नौहरा, प्रेम नगर, तीज की रोड, स्कीम नंबर-1 एक्सटेंशन, पानी की टंकी, चिमनी के पास, तीज की बावड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रामगढ़| पंचायत समिति रामगढ़ की साधारण सभा की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे होगी। प्रधान नसरू खान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रशासक, ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, नरेगा व बीपीडीपी वार्षिक कार्य योजना 2026-27 अनुमोदन के साथ सभी ब्लॉक स्तरीय विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी। अलवर| सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को काशीराम चौराहे के पास स्थित सैनी समाज सभा भवन में अध्यक्ष प्रताप सैनी की अध्यक्षता में हुई। समिति प्रवक्ता जितेंद्र खुराडिया ने बताया कि 29वां सैनी सामूहिक विवाह समारोह 19 फरवरी को होगा। अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 2 फरवरी तय की गई है। इस अवधि में पंजीयन करा सकते हैं। अलवर| अलवर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को फोर्स टेबल टेनिस अकादमी में होगी। संघ सचिव पंकज सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में होप्स, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष व महिला एकल और युगल वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 15 जनवरी से जोधपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। -पढ़िए स्पोर्ट्स पेज पर -पढ़िए फ्रंट पेज पर


