63 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन, कंबल, दवाइयां और चश्मे वितरित

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर में जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली। क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पंवार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 93 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 63 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया। लायंस आई हॉस्पिटल में डॉ. अंशु बोरदिया एवं उनकी टीम द्वारा सभी चयनित रोगियों के सफल नेत्र ऑपरेशन किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की प्रिंसिपल डॉ. वर्षा अशोक कुमार सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि लॉयन गुनराज भारद्वाज एवं भामाशाह लॉयन महेश मुरारका उपस्थित रहे। अतिथियों ने ऑपरेशन करवाए गए सभी मरीजों को कंबल वितरित किए। हॉस्पिटल प्रभारी जेके बागडोदिया व लॉयन एलबी रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, चश्मे एवं डिस्चार्ज टिकट प्रदान कर घर भेजा गया। मुख्य अतिथि ने लायंस क्लब की सेवा भावना की सराहना करते हुए नेत्रदान को महादान बताया। कार्यक्रम का संचालन लॉयन एलबी रांका ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *