100 से ज्यादा की रफ्तार में दुकान में घुसी एक्सयूवी:छिंदवाड़ा में एयरबैग नहीं खुला, ड्राइवर गंभीर; बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाला

छिंदवाड़ा के खजरी मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई। इसके बाद पलटते हुए पास की दो दुकानों में जा घुसी। हादसे में कार चालक वंश राजपूत (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। देहात थाना पुलिस के मुताबिक, वाहन (MP 28 CA 9890) तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक वंश राजपूत का वाहन से नियंत्रण हट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय कार के एयरबैग नहीं खुले, जिससे चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। सिर के दोनों तरफ गहरी चोट लगने से काफी खून बह गया। देखिए एक्सीडेंट की 3 तस्वीरें… मशक्कत के बाद बाहर निकाला, नागपुर रेफर
मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कार से बाहर निकाला और तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर बोले- अभी नहीं कर सकते ऑपरेशन
हादसे में घायल वंश राजपूत का नागपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सिर पर गंभीर चोट होने के चलते सिर पर खून के थक्के जम गए हैं। फिलहाल डॉक्टर ने ऑपरेशन से मना किया है। ICU में उसका इलाज चल रहा है। ये खबर भी पढ़ें… महाकाल के दर्शन करने आ रहे 3 दोस्तों की मौत उज्जैन स्थित देवास रोड के चंदेसरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहे युवकों की टेंपो ट्रैक्स पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *