कई परीक्षाओं का अब तक विज्ञापन जारी नहीं
झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) ने 28 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च को होगी, जिसका रिजल्ट अप्रैल में आने की उम्मीद है। फिर मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक होगी। मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। 16 से 19 जून तक इंटरव्यू होगा। अगर सब कुछ तय शेड्यूल पर हुआ तो जून तक यह परीक्षा पूरी हो जाएगी। इसी तरह 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) होगी। इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब ढाई हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
वहीं सीडीपीओ, उप समाहर्ता, सहायक प्राध्यापक, आयुष चिकित्सक, वन सेवा, औद्योगिक और वैज्ञानिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाएं भी होंगी। इन परीक्षाओं से प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों, वैज्ञानिकों के साथ तकनीकी अधिकारियों की कमी दूर होगी। हालांकि इनमें से कई परीक्षाओं का विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया है। जानिए… कब कौन सी परीक्षा होगी


